जल्द मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय


By Prakhar Pandey04, Jun 2023 02:32 PMnaidunia.com

पूर्णिमा

4 जून को यानी आज ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही हैं। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किन उपायों को करने से आपको जल्द मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विवाह

जल्द शादी करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और शाम में दीपक जलाकर उसकी आरती भी उतारें।

उपाय

पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य देने के दौरान और आरती करते हुए अपने शीघ्र मनचाहे साथ से विवाह की कामना करें। इस उपाय को लगातार 11 शनिवार करने से जल्द शादी के योग बनने लगते हैं।

पीपल का पेड़

इस पूर्णिमा के दिन अविवाहित लड़कियां पीपले के पेड़ की पूजा-अर्चना करें। साथ ही 108 बार परिक्रमा कर अपने विवाह की कामना करें। यह उपाय गुरूवार के दिन भी किया जा सकता हैं।

गुड़हल का फूल

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा कर उन्हें गुड़हल का फूल चढ़ाए। माना जाता हैं कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं।

आर्थिक स्थिति

अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो इस दिन गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद मिलेगा।

महत्व

शास्त्रों के अनुसार ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व होता हैं। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुननी चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुड़हल फूल के इन उपायों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न