आज के समय में लोग एक चीज पर फोकस करने में असफल हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में एकाग्रता बढ़ाने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं।
सुबह के समय तुलसी के पत्ते चबाने से ध्यान या मन भटकने की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए तुलसी के पत्ते को साफ करके चबाएं।
नकारात्मक ज्यादा सोचने के कारण भी व्यक्ति का ध्यान अक्सर भटकता रहता है। इसका सरल सा समाधान है कि आपको सकारात्मक सोचना चाहिए।
एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो भगवान गणेश के मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें। इससे काम और पढ़ाई दोनों में फोकस बढ़ता है।
हाथ में रुद्राक्ष धारण करने से एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है। बशर्ते रुद्राक्ष को शुद्ध करने के बाद ही धारण करना चाहिए।
एकाग्रता बढ़ाने का एक उपयोगी तरीका यह भी है कि आप पीले रंग का उपयोग करें। इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
घर के आसपास स्वच्छता न रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। नेगेटिविटी के कारण एकाग्रता कम होती है और किसी चीज पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।