पति और पत्नी के रिश्ते को बेहद पवित्र माना गया है। ऐसे में अगर इन दोनों के बीच अगर अनबन या लड़ाई की स्थिति लगातार पैदा हो जाती है तो ये ज्योतिष उपाय आप के काम आने वाले है।
रिश्ते में थोड़ी बहुत लड़ाई तो होती ही रहनी चाहिए। छोटे-मोटे और खट्टे-मीठे झगड़े ही पति और पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाते है। लेकिन अगर लड़ाई नफरत का रूप ले ले और रिश्ता टूटने तक आ जाए तो यह खतरनाक हो सकता है।
कुंडली में सप्तम भाव में क्रूर ग्रह जैसे मंगल, सूर्य, शनि, राहु, केतु की दृष्टि हो तो पति और पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आती है। कड़वाहट के परिणाम में दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो जाता हैं।
पार्टनर से अच्छी रिश्ते के लिए बेडरूम में सफेद पक्षियों के जोड़ो की तस्वीर लगाएं। पति और पत्नी के बीच हो रहे झगड़ों खत्म होने शुरु हो जाएंगे।
पति और पत्नी के बीच तकरार को दूर करने के लिए हंस, स्वान और सफेद कबूतरों की तस्वीर लगानी चाहिए। इन पक्षियों की तस्वीर को जोड़े में ही लगाएं।
पक्षियों की तस्वीर में कभी भी एक अकेले पक्षी की तस्वीर न लगाए। ऐसा करने से झगड़ो में राहत मिलेगी। पक्षियों की तस्वीर को जोड़ों में ही लगाए।
बेडरूम में हमेशा सुगंध वाली चीजें ही लगाए। ऐसे में जब आप कमरे में घुस तो भीनी-भीनी सुगंध आपका मन मोह ले। तेज सुंगध वाली चीजों को कमरें में न लगाएं।
कमरे में हल्की सुगंध वाली चीज रखने से आपका सिर भारी नहीं होगा और मन भी शांत रहेगा। वहीं अगर आप तेज सुगंध वाली चीज को बेडरूम में लगाते है तो आप चिड़चिड़ा महसूस कर सकते है। मन शांत होने पर झगड़े कम होते है।