फैंस के दिलों में आज भी राज करती हैं काजोल की ये फिल्में


By Ritesh Mishra02, May 2025 05:07 PMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

काजोल की फिल्में

आज हम इस लेख में आपको उनके करियर की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले है, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है।

फिल्म बेखुदी

काजोल ने 1992 में फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और एक्ट्रेस रातों-रात एक बड़ी स्टार बन गई।

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

साल 1995 में आई इस फिल्म में काजोल ने सिमरन का रोल निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को फैंस आज भी पूरी चाब से देखते हैं।

फिल्म कुछ कुछ होता है

साल 1998 में आई इस फिल्म में काजोल ने टीना का किरदार निभाया था। इस फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

फिल्म कभी खुशी कभी ग़म

साल 2001 में आई इस फिल्म में काजोल ने बोल्ड और बिंदास अंजलि का रोल निभाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी को लोग आज भी याद करते हैं।

फिल्म फना

साल 2006 में आई इस फिल्म में काजोल ने अंधी लड़की का रोल निभाया है। अमिर संघ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

फैंस के दिलों में आज भी राज करती हैं काजोल की ये फिल्में। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

किराएदार के लिए घर की किस दिशा में कमरा बनवाएं?