48 वर्षीय काजोल अपनी दमदार एक्टिंग और हाजिर जवाबी से फैंस को इंप्रेस करने का काम करती हैं। काजोल के ये रेड साड़ी लुक्स से उनकी फीमेल फैंस इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर की पोल्का डॉटेड साड़ी पहने हुए बेहद क्यूट स्माइल देती देखी जा सकती हैं। गले में गोल्ड नेकलेस और हाथों में चूड़ियां पहने हुए डीवा अपने लुक को पूरा करने का काम कर रही हैं।
काजोल रेड कलर की एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद प्रिटी पोज देती नजर आ रही हैं। जुल्फें लटकाए और शटल मेकअप किए हुए डीवा बेहद प्यारी लग रही हैं।
एक्ट्रेस रेड कलर की डिजाइनर साड़ी और सिंपल ब्लाउज में बेहद खूबसूरत अंदाज में देखी जा सकती हैं। काजोल ने गले में मोतियों से बना हुआ नेकलेस पहना हुआ हैं।
रेड कलर की साड़ी और ओपन नेक स्लीवलेस ब्लाउज में काजोल बेहद क्लासी लुक देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कानों में झुमका और हाथों में लाल चूड़ियां पहने हुए अपने लुक को पूरा कर रही हैं।
ट्रेडिशनल आउटफिट्स में काजोल बेहद प्यारी लगती हैं। लाल रंग की एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी और फुल स्लीव ट्रांसपेरेंट ब्लाउज में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही है।
काजोल का फैशन सेंस कमाल का हैं। एक्ट्रेस हर कलर के आउटफिट में बेहद शानदार लगती हैं, काजोल के इन साड़ी लुक्स को आप भी ट्राई कर सकते हैं।
काजोल ने 9 जून 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी फोटो हटा दी और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की जानकारी साझा की हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी डेब्यू वेब सीरीज की तैयारी में लगी हैं।