The Trial से वेब सीरीज की दुनिया में एंट्री करेंगी काजोल


By Prakhar Pandey13, Jun 2023 03:09 PMnaidunia.com

दमदार अदाकारा

अपनी दमदार अदाकारी से फिल्म दर फिल्म फैंस को इंप्रेस करने के बाद अब काजोल जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एक वेब शो में नजर आने वाली हैं।

वेब सीरीज

काजोल जल्द ही द ट्रायल नाम के एक वेब शो में नजर आने वाली हैं। द ट्रायल ट्रेलर के मुताबिक एक कोर्ट रूम ड्रामा शो होने वाला हैं।

द ट्रायल

द ट्रायल एक क्राइम, मिस्ट्री ड्रामा सीरीज है। इस वेब शो की टैगलाइन ही प्यार, कानून और धोखा रखी गयी है।

काजोल

मूवी में काजोल एक वकील के किरदार में भी नजर आने वाली हैं। काजोल के किरदार का नाम नयोनिका सेनगुप्ता हैं।

नयोनिका सेनगुप्ता

नयोनिका के किरदार को अपने पति के जेल जाने के बाद अपने बच्चों की परवरिश के साथ-साथ वकालत भी करनी पड़ती हैं।

कास्ट

द ट्रायल में काजोल के अलावा कुब्रा सैत, फ्लोरा सैनी भी अहम किरदारों में हैं। इस वेब शो में मनस्वी ममगई, आसीम हट्टंगडी, अली खान, शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, सुचित्रा पिल्लई और आमिर अली भी हैं।

कब होगी रिलीज?

अजय देवगन एफ फिल्म के बैनर के अंदर बन रही यह वेब सीरीज 14 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

स्टोरीलाइन

इस वेब शो की स्टोरी लाइन भ्रष्टाचार और सेक्स स्कैंडल में पति के जेल होने के बाद एक गृहिणी के घर की जिम्मेदारी को उठाते भी दिखाया गया हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Alia Bhatt: मां बनने के बाद आलिया ने शेयर की पहली तस्वीर, देखिए अनसीन फोटोज