चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। वेजिटेरियन लोग काले चने को डाइट में जरूर शामिल करते हैं।
इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की कई समस्याओं से बचाने में मददगार है।
इसके लिए आप काले चने भिगो कर खा सकते हैं। भीगे चने खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।
इनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो वजन कम करने में मदद करता है। रात भर पानी में काले चने भिगो दें और सुबह इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।
अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में काले चने शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है।
काले चने में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायता करता है। साथ ही त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी बच सकते हैं।