शनिवार के दिन काली मिर्च के इन उपायों से बरसेगा धन


By Ayushi Singh17, Aug 2024 11:08 AMnaidunia.com

अक्सर इंसान के जीवन में कई परेशानियों होती है , जिसकी वजह से वह कई उपायों को अपनाता है। इसके साथ ही, उसे जीवन में सफलता हाथ लगती है और तरक्की करता है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन काली मिर्च के किन  उपायों से बरसेगा धन-

कम होता है शनि का प्रभाव

अगर किसी प्रकार के कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या शनि ढैय्या से परेशान हैं, तो काले कपड़े में काली मिर्च को बांध कर और कुछ पैसों का दान करने से शनि का प्रभाव कम होता है।

दूर होती है नकारात्मकता ऊर्जा

अगर किसी घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,तो शनिवार के दिन दीपक में काली मिर्च को एक कोने में रखे दें। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है।

दूर होती है धन की समस्या

अगर किसी कारण से जीवन में धन को लेकर परेशान है, तो शनिवार के दिन घी के दीपक में काली मिर्च को रखने से धन से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

बनते हैं बिगड़े काम

अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी काम नहीं बन रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार थोड़ी काली मिर्च रख दें और उसके बाद उस पर पैर रखकर निकलें। ऐसा करने से काम बनने लगते हैं।

दूर होता है क्लेश

अगर किसी प्रकार से परिवार के बीच क्लेश चल रहा है, तो शनिवार के दिन सभी लोगों को ऊपर काली मिर्च से नजर उतारे और उसके बाद घर से दूर उस काली मिर्च को फेंक दें। इससे परिवार का क्लेश दूर होता है।

दूर होती है बीमारी

अगर घर में किसी सदस्य की ज्यादा तबीयत खराब रहती है ,तो शनिवार के दिन काली मिर्च से उसकी 7 बार नजर उतारने से बीमारी दूर हो सकती है और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

 शनिवार के दिन काली मिर्च के इन उपायों को करने से धन बरसेगा । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किचन में इन चीजों को रखने से लगता है वास्तु दोष