पठान, जवान, गदर 2, एनिमल से साल 2023 पहले ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रह चुका है। आइए जानते है 2024 में साउथ इंडस्ट्री की आने वाली 7 बड़ी फिल्मों के बारे में।
प्रभास स्टारर कल्की 2898 एडी महाकाव्य पौराणिक-विज्ञान कथा डिस्टोपियन वाली फिल्म है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो साल 2024 में रिलीज होनी है।
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर स्टारर देवरा भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। यह फिल्म भी अप्रैल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
पुष्पा 2: द रुल एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा का पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।
कमल हासन स्टारर इंडियन 2 भी साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। यह एक विजिलेंट एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह होंगी।
कांतारा के पिछले पार्ट को फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिला था। 2024 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। कांतारा के चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी करने वाले है।
कैप्टन मिलर एक एडवेंचर एक्शन फिल्म होगी। धनुष स्टारर यह फिल्म भी 2024 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता है।
गुंटूर करम में सिटी के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई है। महेश बाबू और श्री लीला स्टारर यह फिल्म भी 2024 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर होने वाली है।