कमल गट्टा कमल की पेड़ से निकलती है। यह कमल का बीज होता है, जो दिखने में काले रंग का होता है।
ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के अनेक नियम बताए गए हैं, लेकिन कमल गट्टे का उपाय भी कारगर और असरदार होता है।
अगर किसी व्यक्ति के कारोबार में वृद्धि नहीं हो रही है, तो दुकान में कमल गट्टे की माला के ऊपर मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें और प्रतिदिन पूजा करें।
शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद 108 बार ''ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै' का जाप करें और फिर इस माला को धारण करें।
कमल गट्टे के 108 बीज को देसी घी में भिगोकर आहुति देने से गरीबी मिट जाती है। इस उपाय को कम से कम 21 दिन करें।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को भुने हुए कमल गट्टे की बीज का खीर बनाकर अर्पित करें। ऐसा करने से धन की देवी जल्द ही प्रसन्न होती है।
मां लक्ष्मी को शुक्रवार वाले दिन कमल गट्टे की माला अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर की तिजोरी पैसों से भरी रहती है।