करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं अपनी लुक को सुंदर बनाने की कोशिश करती हैं। इस मौके पर आप सेलेब्स फैशन को भी ट्राई कर सकती हैं।
बॉलीवुड की पंगा गर्ल अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना का फैशन स्टाइल भी कमाल का है। करवा चौथ के लिए आप एक्ट्रेस की लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इन दिनों बनारसी साड़ी काफी ट्रेंड में है। करवा चौथ के दिन आप भी कंगना की जैसी बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस लुक में आप भी बला की खूबसूरत लगेंगी।
सूट कुछ महिलाएं करवा चौथ पर लाइट आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। यदि आपको भी ऐसी ड्रेस की तलाश है तो कंगना का यह पीच पार्टी वियर सूट बेस्ट रहेगा।
करवा चौथ पर आप कांजीवरम साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। कंगना का यह पहनावा व्रत के अलावा शादियों के लिए भी परफेक्ट रहेगा।
लाल रंग की आउटफिट के अलावा आप इस करवा चौथ लाइट पिंक ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप कंगना जैसी पिंक साड़ी कैरी कर सकती हैं।
साड़ी और सूट के अलावा करवा चौथ के दिन आप लहंगा भी पहन सकती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए आप कंगना के इस लहंगे का डिजाइन कॉपी कर सकती हैं।
करवा चौथ के दिन गोल्डन साड़ी कैरी करना भी बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी को कैरी करने के बाद आपका लुक भी ग्लैमरस लगेगा।