रोज करें 1 योगासन, पेट और सांस से जुड़ी बीमारियां नहीं सताएंगी


By Ram Janam Chauhan21, Jan 2025 12:39 PMnaidunia.com

अगर आप पेट संबंधी बीमारी और सांस से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहें है, तो ऐसे में घर पर इस एक योगासन को दिन में करने से राहत मिल सकती है।

पेट संबंधी बीमारियों में फायदेमंद

इस योगासन को करने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, यह पेट की चर्बी को कम करने में कारगर है।

कपालभाति करने के फायदे

अगर पेट से जुड़ी बीमारियों और सांस संबंधित परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं, तो ऐसे में कपालभाति करने से लाभ मिल सकता है।

कपालभाति सांस संबंधी में कैसे फायदेमंद

रोजाना कपालभाति करने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने लगती है।

कैसे करें कपालभाति

कपालभाति करने के लिए शांत स्थान पर बैठे, रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें।

किस समय करें कपालभाति

कपालभाति को रोजाना खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है। शुरुआत में इसे 2-3 मिनट करें और धीरे-धीरे समय को बढ़ाते जाएं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको पेट संबंधी और सांस से जुड़ी बीमारी कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

किचन में मौजूद यह चीज मिनटों में कर सकती है High BP कंट्रोल