कपूर के टोटके से जीवन-भर बरसेगा धन


By Ayushi Singh25, Jul 2024 01:09 PMnaidunia.com

अक्सर इंसान अपने जीवन में कई परेशानियों की वजह से परेशान रहता है, जिसके कारण वह जीवन में कई प्रकार के उपाय को अपनाता है। अगर किसी प्रकार से जीवन में पैसों से संबंधित समस्याओं से परेशान है, तो कपूर के टोटके से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

कपूर के टुकड़े को रखें

सुबह स्नान करने के बाद एक गुलाब का फूल लें और उसके साथ एक कपूर का एक टुकड़ा रख दें। शाम को उसी रखे हुए कपूर को मां दुर्गा को अर्पित करें।

जलाएं लौंग और कपूर

रात के समय चांदी की एक कटोरी में लौंग और कपूर का टुकड़ा रखकर जलाएं। इससे घर में धन का आगमन होता है।

कपूर को जलाएं

अगर आप फिजूल खर्च से परेशान है, तो कपूर को जलाकर पूरे घर में घूमाएं। ऐसा करने से फिजूल खर्ची रुक सकती है और धन का लाभ हो सकता है।

इस दिशा में जलाएं कपूर

कपूर जलाने से पहले पूरे घर की साफ-सफाई अच्छे से कर लें। इसके अलावा कपूर को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक संकट दूर होता है।

कपूर को शाम में जलाएं

कपूर को शाम में जलाने से अनेक फलों की प्राप्ति होती है। इससे धन की समस्याओं से छुटकारा पाया जाता है।

रखें कपूर तिजोरी में

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर को तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रखने से धन लाभ होता है और घर में पैसा टिकता है।

कपूर के टोटके से जीवन-भर धन बरसेगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सोने के तरीके से पता चलता है आपका स्वभाव