कपूर के इन उपायों से दूर होगा विवाद


By Ayushi Singh13, Aug 2024 04:08 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कपूर को पूजा-पाठ के दौरान प्रयोग किया जाता है। इसके उपायों को करने से जीवन में सफलता मिलती है और खुशहाली का आगमन भी होता है। आइए जानते हैं कि कपूर के किन उपायों से दूर होगा विवाद

विवाद से छुटकारा

अगर घर में रोजाना विवाद चल रहा है, तो शाम के समय में घी में कपूर को भिगोकर जलाने से विवाद खत्म हो सकता है।

राहु-केतु से मुक्ति

अगर राहु-केतु से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो कपूर में घी डालकर रोजाना शाम में जलाएं और पूरे घर में धुमाएं। ऐसा करने से राहु-केतु से मुक्ति पा सकते हैं।

नहीं होती धन की कमी

अगर जीवन में धन की समस्याओं का सामना कर रहें हैं, तो रोजाना पूजा करते समय मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं। इससे धन की कमी दूर हो सकती है।

दूर होती है नकारात्मकता

घर में किसी प्रकार से नकारात्मकता ऊर्जा का वास है, तो रोजाना शाम के समय में कपूर को पूरे घर में घुमाना चाहिए। इससे नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है।

आती है खुशहाली

अगर रोजाना घी में कपूर जलाते हैं,तो इससे घर में खुशहाली आती है और परिवार के लोगों के बीच में आपसी प्रेम भी बना रहता है।

वातावरण होता है शुद्ध

कपूर को रोजाना घर में जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और मानसिक शांति भी मिलती है। इससे इंसान के मन को शांति भी मिलती है।

कपूर के इन उपायों से विवाद दूर होगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात में अचानक डरना किस बात का संकेत देता है?