हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है और इसे पूजा-पाठ में प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि एक चुटकी कपूर के कौन-से उपाय से हर परेशानी दूर होगी-
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे वहां दो कपूर की टिक्की रख देना चाहिए और जब तक उड़ ना जाए तब तक उसे वहां से उठाना नहीं चाहिए।
अगर किसी की कुंडली में पितृ दोष या काल सर्ष दोष है तो उसे कपूर जलाना चाहिए। सुबह या शाम में घी में भिगोकर कपूर जलाएं।
कहा जाता है कि राहु और केतु के प्रभाव को कम करने के लिए बाथरूम में कपूर की टिकिया को रखें।
शनिवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी कपूर डालकर नहाने से आपकी किस्मत के ताले खुल सकते हैं।
जीवन में धन की प्राप्ति के लिए गुलाब की पंखुड़ियां और एक चुटकी कपूर जलाने से धन लाभ के योग बनते हैं।
रात के समय साफ-सफाई करने के बाद किचन में कपूर और लौंग को जलाएं। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
एक चुटकी कपूर के ये उपाय करने से हर परेशानी दूर होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM