वास्तु शास्त्र में कपूर से जुड़े कई फायदे बताए गए। कपूर के इन टोटकों से आपको कई लाभ होने वाला हैं।
कपूर के पेड़ की लकड़ी की खाल के टुकड़े से आसवन(distillation) की प्रक्रिया से कपूर को बनाया जाता हैं। कपूर का प्रयोग अक्सर लोग पूजा- अर्चना में करते हैं।
पूजा में कपूर का काफी महत्व है, कहा जाता हैं कि इसे जलाने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और आपके घर की नेगेटिव एनर्जी चली जाती हैं। साथ ही घर में खुशहाली भी आती हैं।
ऐसी मान्यता हैं कि आकस्मिक धन लाभ या रुके हुए पैसे को पाने के लिए गुलाब के फूल में कपूर को रखकर शाम में पूजा के बाद मां दुर्गा को चढ़ाने से आपका रूका काम हो जाता हैं।
मान्यताओं के अनुसार पितृ दोष से मुक्ति के लिए घर में सुबह, शाम और रात के समय घी और कपूर को मिलाकर दीपक जलाएं।
जेब में कपूर रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती हैं और मन भी शांत रहता हैं। ऐसा करने से फेस पर ग्लो आता हैं और मैरिड लाइफ भी अच्छी चलती हैं। आर्थिक संकट भी ऐसा करने से दूर होते हैं।
अगर आपको भी सोते समय रात में बुरे सपने आते है या डर लगता हैं तो अपने बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं। इससे नेगेटिव एनर्जी खत्म होती हैं।
अगर पति और पत्नी के बीच में मनमुटाव चल रहा है तो घर में कपूर जलाएं, ऐसा करने से आपको जल्द फायदा मिलेगा।
शनि दोष के उपाय के लिए शनिवार के दिन पानी में कपूर और चमेली का तेल डालकर स्नान करें। ऐसा करने से जीवन की अड़चने दूर होंगी और आर्थिक स्थित में सुधार होगा।