पूजा और आरती में प्रयोग होने वाले कपूर धन लाभ के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते है कपूर के ऐसे टोटकों के बारे में जो आपको मालामाल कर देंगे।
हवन और आरती कपूर के बिना अधूरी मानी जाती है। हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व होता है, कहा जाता हैं कि इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में पूजा करते हुए कपूर का प्रयोग करने से सभी प्रकार के दोष दूर होते है। अपने इष्ट देवी की आरती के समय कपूर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
रात में किचन का सारा काम पूरा हो जाने पर चांदी की कटोरी में 1 लौंग और 1 कपूर जला दे। नियमित रूप से इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता के साथ-साथ धन-धान्य की प्राप्ति भी होगी।
ईमानदारी से मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपकी जेब नहीं भर रही है तो शुक्रवार को कपूर के टुकड़े तो लाल गुलाब के साथ जलाकर मां दुर्गा के आगे रखें। इस प्रकार जल्द आपको तरक्की मिलेगी।
स्नान करने से पहले नहाने के पानी में शनिवार के दिन चमेली और कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालने से शनि दोष दूर होता है। साथ ही इस उपाय से घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है और धन का भी आगमन होता है।
अगर आपको रात में सोते समय कंगाली और भूत प्रेत के सपने आ रहे है तो बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं। ऐसा करने से कमरे की नेगेटिव एनर्जी तो दूर होती ही है साथ ही दांपत्य जीवन में भी खुशियां आती हैं।
कुंडली में कालसर्प दोष होने पर भी व्यक्ति की तरक्की में रुकावट आती है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए घर में सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए।