कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी साल 2023 की रॉयल शादी में शुमार है। सिद्धार्थ पति बनने से पहले ही कई सालों तक कियारा को डेट कर चुके हैं।
बॉलीवुड के क्यूट कपल के तौर पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जाने जाते हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी की थी।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी शादी से पहले एक दूजे को डेट कर चुके हैं। बाद में उनकी शादी 2021 में हुई थी।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह शादी से कुछ साल पहले ही दीपिका पादुकोण के करीब आ गए थे। अब उनकी हैप्पी मैरिज लाइफ को पांच साल का समय हो गया है।
अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक को ऐश्वर्या राय से फिल्म की शूटिंग पर प्यार हुआ था। इसके बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया।
बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की जोड़ी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को गिना जाता है। शाहिद को पहली नजर में ही मीरा से प्यार हो गया था।
बॉलीवुड के किंग खान को फिल्मी करियर की शुरुआत में ही गौरी छिब्बर से प्यार हो गया था। हालांकि, शाहरुख को गौरी के परिवार वालों को राजी करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।