करण जौहर ने चमकाई इन स्टार किड्स की किस्मत


By Sahil20, Jul 2023 05:45 PMnaidunia.com

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर पर अक्सर नेपोटिज्म के आरोप लगते हैं। शायद आपको भी पता होगा कि करण ने ज्यादातर स्टार किड्स को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी आलिया भट्ट को करण जौहर ने लॉन्च किया था। डेब्यू फिल्म से ही आलिया को लोगों के बीच पहचान मिली।

वरुण धवन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन को भी करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से मौका दिया था। वरुण इन दिनों 'बवाल' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

ईशान खट्टर

ईशान खट्टर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ईशान को बॉलीवुड में ब्रेक देने का काम करण जौहर ने ही किया था।

जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जाह्नवी ने धर्मा प्रोडक्शन की 'धड़क' फिल्म से साल 2018 में डेब्यू किया था।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ही उन्हें करियर में काम मिलना शुरू हुआ था।

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी करण जौहर ने मौका दिया था। अनन्या ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में पहली बार नजर आई थी।

शनाया कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनाया कपूर को भी करण जौहर ब्रेक देने वाले हैं। वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में नजर आएंगी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Web Series: ओटीटी पर आने वाला हैं इन वेब शोज का तीसरा सीजन