बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। करीना इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
करीना कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज बात एक्ट्रेस के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की कर रहे हैं।
फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
इस फिल्म में करीना के साथ तुषार कपूर भी नजर आए थे। दर्शकों को ‘मुझे कुछ कहना है’ फिल्म की कहानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी करीना और तुषार को साथ देखा गया। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी करीना और तुषार को साथ देखा गया। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
फिल्म 'क्योंकि' में सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिली। इसके बावजूद भी यह फिल्म फ्लॉप हो गई।
करीना कपूर की फ्लॉप फिल्मों में ‘बेवफा’ का नाम भी शामिल है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसमें करीना के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
करीना कपूर की फिल्म ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरेवर’ के बारे में बेहद कम लोग जानते होंगे। दोस्ती की कहानी पर आधारित इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया।