पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जएगा।
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपना श्रृंगार भी अच्छे से करती हैं। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए आप करिश्मा कपूर की लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
करिश्मा कपूर की यह पिंक साड़ी हर किसी को पहली नजर में ही पसंद आ जाएगी। करवा चौथ के दिन आप इस तरह की साड़ी को पहनकर बेहद खूबसूरत लगेंगी।
व्रत के दिन मैरून साड़ी पहनना भी शुभ होता है। लाल रंग की जगह आप इस साड़ी को भी पहन सकती हैं। इस लुक में करिश्मा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सभी जानते हैं कि करवा चौथ के दिन लाल रंग पहनना अच्छा माना जाता है। दरअसल, लाल रंग सुहाग का प्रतीक होता है। यदि आप साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो यह रेड सूट ट्राई करें।
येलो और पिंक कलर की यह साड़ी भी करवा चौथ के लिए परफेक्ट रहेगी। इस साड़ी को कैरी करने के बाद आपका लुक भी ग्लैमरस नजर आएगा।
इस लाल साड़ी में भी करिश्मा कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं। परफेक्ट सुहागिन दिखने के लिए आप इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
करवा चौथ के दिन आप करिश्मा कपूर जैसी शिमरी गोल्ड साड़ी भी पहन सकती हैं। इस लुक में एक्ट्रेस का भी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।