इस साल सावन का महीना 22 जुलाई, सोमवार से शुरू हो रहा है। सावन के माह में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
सावन के महीने में कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही, मंत्रों का जाप करना भी शुरू कर दें।
शास्त्रों में कुछ मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सावन माह में भगवान शिव और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना फलदायी साबित हो सकता है।
आर्थिक मामलों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही, ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः’ का जाप भी किया जाता है।
शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद 108 बार ‘ऊँ नमः शिवाय’ का जाप करें। ऐसा सावन के सोमवार को करना ज्यादा लाभदायक माना जाता है।
शिवजी की कृपा हासिल करने के लिए शिव चालीसा का पाठ सावन के दौरान करें। माना जाता है कि इसका पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि मां लक्ष्मी और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से कर्ज का बोझ कम हो जाता है। इसके अलावा, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि सावन माह के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ