बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपनी शानदार फिल्मों के लिए फैंस की बीच जाने जाते हैं।
कार्तिक आर्यन को फिल्मी दुनिया में आए लगभग 10 सालों से ज्यादा हो चुका है। इस बीच एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही हैं।
कार्तिक आर्यन के करियर की शुरुआत फिल्म प्यार का पंचनामा के की थी। फिल्म हिट तो नहीं रही, लेकिन ठीक-ठाक कमाई के साथ कार्तिक को पहचान मिली।
फिल्म प्यार का पंचनामा के बाद एक्टर की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई, लेकिन प्यार का पंचनामा 2 सुपरहिट साबित हुई।
कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी को फैंस से काफी प्यार मिला और सिनेमाघरों में खूब देखी गाई। कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी सुपरहिट रही थी।
साल 2019 में आई फिल्म लुका छुपी ने भी कार्तिक आर्यन के करियर में चार चांद लगाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
एक्टर की फिल्म पति पत्नी और वो फैंस को काफी पसंद आई और सिनेमाघरों में हिट रही। कार्तिक आर्यन की साल 2019 में दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों हिट रही।
साल 2022 में आई फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूल भुलैया 2 उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म रही। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।