2024 में कार्तिक आर्यन की ये फिल्में होंगी रिलीज


By Prakhar Pandey04, Jan 2024 12:11 PMnaidunia.com

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन के लिए साल 2023 कुछ खास नहीं रहा है। आइए जानते है साल 2024 में कार्तिक की कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

साल 2023 में रिलीज हुई दो फिल्में

साल 2023 में कार्तिक आर्यन की दो फिल्में रिलीज हुई थी। 2023 की पहली फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज हुई थी। वहीं दूसरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

शहजादा का फ्लॉप शो

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर शहजादा साउथ की एक रीमेक फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म मात्र 32.20 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी।

सत्यप्रेम की कथा

सत्यप्रेम की कथा एक सोशल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। हालांकि, क्रिटिक्स और फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

2024 में आने वाली फिल्में

2024 में कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है। मूवी में कार्तिक के सामने श्रद्धा कपूर और कैटरीना कैफ भी होंगी।

चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर पर बनने वाली एक बायोग्राफी फिल्म है। मुरलीकांत भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और एक युद्ध नायक थे। कबीर खान के साथ कार्तिक की यह पहली फिल्म है।

भूल भुलैया 3

साल 2024 में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी सिनेमाघरों में नवंबर तक दस्तक दे सकती है। भूल भुलैया 2 पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस बार कार्तिक के सामने सारा अली खान होंगी।

इन फिल्मों पर चल रहा काम

कार्तिक आर्यन इस समय आशिकी 3, हेरा फेरी 3 और रयान: फर्स्ट मिशन पर भी काम कर रहे है। आशिकी 3 में कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी होंगी। वहीं हेरा फेरी में कार्तिक अक्षय कुमार के साथ होंगे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आमिर खान की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटी