कार्तिक पूर्णिमा का दिन स्नान-दान के साथ माता लक्ष्मी जी पूजा करने के लिए विशेष माना जाता है और इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुछ उपायों को करने से बरकत बनी रहती है-
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में दीपदान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है और माता लक्ष्मी की कृपा होती है।
इस दिन मुख्य द्वार को फूलों से सजाएं और आम के पत्तों को तोरण से सजाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करना उत्तम माना जाता है और इस दिन चांद को अर्घ्य देने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बरसाती है।
इस दिन माता लक्ष्मी पीपल के पेड़ में मुद्रा में वास करती है और पेड़ में दूध शक्कर मिलाकर चढ़ाने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए और इस दिन पीली कौड़ियों को अर्पित करना चाहिए।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर पर सत्यनारायण कथा का पाठ करवाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और काम में आ रही बाधा दूर होती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर ये उपाय करने से धन की वर्षा होगी । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM