हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सारी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कि पति की लंबी उम्र के लिए पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, जान लें ये नियम-
करवा चौथ में सरगी का विशेष महत्व है। सास अपनी बहू को सरगी देती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर सभी लोगों का आशीर्वाद लेने के बाद सारंगी ग्रहण करें।
इस दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। पूरे श्रृंगार के साथ ही पूजा में बैठना चाहिए।
इस दिन सुहागिन महिलाओं को अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखना चाहिए। किसी प्रकार का कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
इस दिन चंद्रमा को बिना देखे व्रत नहीं खोलना चाहिए। व्रत खोलने से पहले चंद्रमा को अर्घ्य जरुर दें और उसके बाद ही व्रत को खोलें।
करवा चौथ के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन सुहागिन महिलाओं को शादी का जोड़ा पहनना चाहिए।
इस दिन व्रत खोलने के बाद तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पति के हाथों से पानी पिएं और प्रसाद को ग्रहण करें।
पति की लंबी उम्र के लिए पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, ये नियम जान लें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM