सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस व्रत को पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं।
इस बार करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों के लिए होता है।
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कड़वाहट पैदा होता है। इसके लिए करवा चौथ का व्रत शुभ माना जाता है।
यदि आप कुछ उपायों को करवा चौथ के दिन करती हैं तो उससे आपका वैवाहिक जीवन सुखी हो सकता है। पति का प्यार भी दोगुना हो जाता है।
ऐसे में आप करवा चौथ के दिन गोमती चक्र से जुड़े इस उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए 1 डिब्बी में 11 गोमती चक्र और लाल रंग का सिंदूर भरकर रख दें।
ऐसे में आप करवा चौथ के दिन गोमती चक्र से जुड़े इस उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए 1 डिब्बी में 11 गोमती चक्र और लाल रंग का सिंदूर भरकर रख दें।
इसके बाद इस डिब्बी को ऐसे जगह पर जाकर रख दें जहां किसी की नजर भी न पड़े। इसे करने से वैवाहिक कलेश दूर होता है।
लड़ाई झगड़े के चलते आपसी प्रेम भी खत्म होने लगता है। फिर चाहे रिश्ता कितना भी मजबूत क्यों न हो वो टूटने लगता है।
इसके लिए करवा चौथ के दिन किसी मीठी चीज का भोग भगवान को लगाएं और बाद में इसी भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर अपना व्रत खोलें।