करवा चौथ के दिन पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं। चलिए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।
पति-पत्नी को हाथ में सात बार धागा लपेटकर बांधना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के रिश्तों की मजबूती बढ़ती है और झगड़े समाप्त हो जाते हैं।
करवा चौथ की पूजा में चांद को देखने के बाद पति अपने हाथ से पत्नी को सिंदूर लगाएं। इससे शादीशुदा जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
शादी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए राधा-कृष्ण की पूजा करना शुरू कर दें। इन दोनों के आशीर्वाद से जीवन में प्रेम बढ़ता है।
चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति-पत्नी एक दूसरे को मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से कपल के रिश्ते में मिठास आती है।
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो एक दूसरे को तोहफा दें। माना जाता है कि ऐसा करने वाले कपल के बीच लड़ाई कम होती है।
पूजा करने के बाद पति-पत्नी दोनों ही पान का सेवन करें। मान्यता है कि यह रिश्ते में मिठास का प्रतीक होता है, जिससे कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
करवा चौथ के दिन शिव-पार्वती की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इससे कपल के बीच प्रेम काफी हद तक बढ़ता है।
यहां हमने जाना कि करवा चौथ के दिन किन उपायों को अपनाने से पति-पत्नी का प्यार बढ़ता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Jagran