घर का मुख्य द्वार बेहद ही अहम माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार से ही देवी-देवता घर में वास करते है। इसलिए, मुख्य द्वार को शुभ और फलदायी माना जाता है।
घर में छोटी-छोटी गलतियों के कारण वास्तु दोष लग जाता है, जिसके कारण परिवार के लोगों को आर्थिक नुकसान और परेशानियां झेलनी पड़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर 2 चीजों को रखने से वास्तु दोष को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही, घर में शांति भी आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है।
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए मां लक्ष्मी के चरणों को लगाएं। चरणों को लगाने से वास्तु दोष तुरंत दूर होने लगता है।
अगर आप घर के मुख्य द्वार पर इन 2 चीजों को रखें, तो वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही, धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में वास होता हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ