वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ शुभ चीजों को मेन गेट के पास रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।
घर के अंदर मां लक्ष्मी के वास करने से व्यक्ति को पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
घर के मुख्य द्वार पर श्रीयंत्र को रखना भी शुभ माना जाता है। इसे आप मुख्य द्वार के पास भी स्थापित कर सकते हैं, जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
मेन गेट के पास या बाहर की तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने वालों के ऊपर मां लक्ष्मी सदैव कृपा बरसाती हैं।
मुख्य द्वार के पास आप तांबे का बर्तन भी रख सकते हैं। बता दें कि तांबा घर के अंदर सुख-समृद्धि को आकर्षित करना का काम करता है।
मुख्य द्वार के पास स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाएं। ऐसा करने से घर के अंदर धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
मुख्य द्वार के पास इन चीजों को रखने से घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। वहीं, धन की देवी के आशीर्वाद से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि मुख्य द्वार पर किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ