घर का मुख्य द्वार काफी अहम होता है, क्योंकि घर में किसी का भी वास मुख्य द्वार से ही होता है। यहां पर 4 चीजों को रखना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता हैं वहां धन की कभी कमी नहीं होती है। 4 चीजें मुख्य द्वार पर रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है।
बंदनवार घर में सौभाग्य लेकर आता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। बंदनवार में हमेशा आम या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पवित्र पौधा लगाना चाहिए। दरअसल, तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास होता हैं।
शास्त्रों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिन्ह रखना चाहिए। मां लक्ष्मी के पद चिन्ह रखने से घर में उनका वास होता हैं।
यदि आप घर में मां लक्ष्मी का वास घर में चाहते हैं, तो रोजाना शाम को घी का दीपक मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।