घर के मुख्य दरवाजे पर इन 5 चीजों को रखना शुभ माना जाता है। इन्हें रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
घर के मुख्य दरवाजे पर तुलसी के पौधे को रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूर्व और उत्तर दिशा में रख सकते हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ और पवित्र माना जाता है। स्वास्तिक बनाने के लिए हल्दी और सिंदूर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण बांधने से जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको जीवन में बाधाओं से मुक्ति चाहिए, तो ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर गणेश भगवान की मूर्ति या फोटो को रखना शुभ होता है।
घर के मुख्य दरवाजे पर लाल रंग का धागा बांधना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि धागा साफ और पवित्र रहना चाहिए।
घर के मुख्य दरवाजे पर चप्पल, जूते, कचरा और गंदगी को रखने से बचें। ऐसा करने पर वास्तु दोष हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com