रात के समय आमतौर पर सभी को सपने आते हैं, लेकिन कुछ स्वप्न इतने डरावने होते हैं कि उन्हें देखने के बाद ज्यादातर लोग परेशान हो जाते हैं।
ज्योतिष में बुरे सपनों से बचने के लिए कई उपायों का उल्लेख मिलता है। अगर आप डरावने सपनों से निजात पाना चाहते हैं तो एक उपाय जरूर अपना लें।
किचन में ही मसालों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। हालांकि, इनकी मदद से कुछ असरदार उपायों को भी आजमाया जा सकता है। आज बात दालचीनी के उपाय को लेकर कर रहे हैं।
अगर आप या आपके बच्चे बुरे सपने से परेशान रहते हैं तो तकिए के नीचे सोने से पहले दालचीनी का 1 टुकड़ा रख लें। डरावने सपनों के लिए इस टोटके को असरदार माना जाता है।
शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन तकिए के नीचे दालचीनी रखने से नींद का स्तर भी बेहतर होता है। शरीर में नींद की कमी न होने पर रोगों से भी आपका बचाव होगा।
जिन लोगों को बेहद जल्द बुरी नजर लग जाती है, उन्हें तकिए के नीचे दालचीनी का टुकड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर का साया आपसे दूर रहेगा।
घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का बुरा असर शरीर पर पड़ता है। इससे बचने के लिए भी तकिए के नीचे दालचीनी का टुकड़ा रखा जा सकता है।
ऐसा माना जाता है कि जो लोग तनाव में सोते हैं, उन्हें बुरे सपने ज्यादा परेशान करते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आप दिमाग को शांत रखने की कोशिश भी कर सकते हैं।