घर में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें क्रिस्टल ट्री, होंगे ये फायदे


By Sandeep Chourey12, Jun 2023 01:34 PMnaidunia.com

सकारात्मक ऊर्जा

फेंगशुई वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर में समृद्धि आती है।

फेंगशुई विद्या

फेंगशुई एक चीनी वास्तु विद्या है, जिसका भारत में भी चलन बढ़ गया है और यही कारण है कि आजकल क्रिस्टल ट्री का उपयोग भी काफी बढ़ गया है।

क्रिस्टल ट्री के फायदे

फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ट्री को घर में रखने से सुख-शांति बढ़ती है। परिवार का मान-सम्मान बना रहता है और तरक्की होती रहती है।

परिवार में शांति

क्रिस्टल ट्री को रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। परिवार में शांति बनी रहती है।

उत्तर पश्चिम दिशा में रखें

क्रिस्टल ट्री को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। क्रिस्टल ट्री को व्यवसायिक स्थल पर रखने से संपदा में वृद्धि होती है।

बच्चों पर प्रभाव

क्रिस्टल ट्री को बच्चों के कमरे में रखने से अच्छा प्रभाव पड़ता है। पढ़ाई में मन लगता है और बेडरूम में रखने से मानसिक शांति मिलती है।

घर के नल से पानी टपकना है धन हानि का संकेत