भगवान श्रीकृष्ण श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार हैं। रोजाना श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
श्रीकृष्ण को माखन मिश्री बहुत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय माखन मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को कुछ चीजें बेहद प्रिय हैं। इन्हें घर में लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे।
श्रीकृष्ण को गाय अति प्रिय है। घर में गाय लाने से और सेवा करने से श्रीकृष्ण जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। गाय की सेवा करने से धन की कमी नहीं होती है।
कमल का फूल सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसका इस्तेमाल प्रत्येक पूजा-पाठ में किया जाता है। इसे घर में लाने से बांके बिहारी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ऐसी मान्यता है कि श्रीकृष्ण को काल सर्प दोष था। ऐसे में मोरपंख धारण करने से इस दोष से छुटकारा मिलता है। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घर में बांसुरी लाएं। इसे घर में रखने से मनचाहे फल प्राप्त होते हैं और आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।
कान्हा की पूजा करते समय माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। मिश्री मिठास का प्रतीक मानी जाती है। इसका भोग लगाने से जीवन में प्रेम बढ़ता है।
घर में ये चीजें लाने से श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM