घर की चौखट पर रखें 1 दीया, लक्ष्मी होंगी खुश


By Arbaaj29, Sep 2024 04:34 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में घर की चौखट का विशेष महत्व माना जाता है। दरअसल, घर की चौखट से ही अंदर देवी-देवता का प्रवेश होता हैं।

चौखट पर दीपक

अगर आप मुख्य द्वार की चौखट पर 1 दीया जलाते है, तो धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न हो सकती है। आइए जानते हैं किस तेल का दीया जलाना चाहिए।

तिल का तेल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर चौखट पर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। तिल का तेल मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है।

दीया की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चौखट पर दीपक को दाहिनी ओर रखना चाहिए। दाहिने दिशा को शुभ माना जाता है।

दीया जलाने का समय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चौखट पर दीपक जलाने का शुभ समय शाम 5 से लेकर रात 8 बजे तक का होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर की चौखट पर तिल के तेल का दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर के द्वार पर अपने आप बेल का उगना किस बात का संकेत देता है?