अक्सर लोग अपने घर में मोर पंख को रखते हैं, जिसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर की शोभा बढ़ती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किस जगह मोर पंख रखने से हो सकता है धन लाभ-
वास्तु के अनुसार, घर में मोर पंख को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा मोर पंख रखने के लिए काफी ज्यादा शुभ मानी जाती है और इससे घर में धन का आगमन भी होता है।
वास्तु के अनुसार, अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में 2-3 मोर पंख रखते हैं, तो इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और धन में वृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखना अच्छा माना जाता है। घर में मोर पंख रखने से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि सुख-शांति का भी वास होता है।
मोर पंख रखने को घर में रखने से क्लेश खत्म होते हैं और सकारात्मकता आती है। घर की पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव को माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए मोर पंख को पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
सुबह-सुबह मोर पंख देखना शुभ संकेत माना जाता है।इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, किसी शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।
मोर पंख घर में इस जगह रखने से जेब कभी खाली नहीं होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM