हिंदू धर्म में पूजा के दौरान चावल का प्रयोग करना शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल को चंद्रमा का स्वरुप माना गया है। इसलिए चावल के प्रयोग से कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
हिंदू धर्म में चावल सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कलश के नीचे रखे चावल को घर में छिड़कने से कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
घट स्थापना के दौरान कलश के नीचे चावल रखा जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
पूजा के दौरान भगवान के पास दीपक जलाने से घर में ऊर्जा आती है। इसके साथ ही, दीपक के नीचे चावल रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।
देवी-देवताओं की पूजा करते समय भगवान को अखंडित चावल चढ़ाने से भक्तों के जीवन में समृद्धि, उर्वरता और समृद्धि आती है।
कलश के नीचे रखे चावल को पर्स में रखने से धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
कलश के नीचे रखे चावल को तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है। इससे आसानी से आर्थिक समस्या से भी बाहर निकल सकते हैं।
पूजा में कलश के नीचे चावल रखने से जीवन में शांति बनी रहती है । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM