ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों की शुभ और अशुभ दशा का गहरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इस वजह से कहा जाता है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होनी चाहिए।
यदि कोई ग्रह बुरी स्थिति में है तो जातक को जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने का तरीका है कि उस ग्रह को मजबूत करने के उपाय करें।
यदि किसी की कुंडली में शनि दोष है तो उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, ऐसा व्यक्ति चाहकर भी सफल नहीं हो पाता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति को शनिदेव की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।
कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए आप अपने घर पर शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। बता दें कि शमी का सीधा संबंध शनिदेव से होता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शमी के पौधे को लगाने के लिए ईशान कोण को शुभ माना जाता है। इस दिशा में शमी का पौधा लगाने से शनि दोष भी दूर हो जाता है।
शमी के पौधे को शनिवार के दिन विधि-विधान से पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा नियमित तौर पर करने से शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
शनि दोष को कम करने के उपाय सामान्य मान्यता पर आधारित है। इनके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि शनि दोष को कम करने के लिए क्या करें। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ