घर की इस दिशा में रखें सोफा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि


By Ekta Sharma2023-05-07, 17:45 ISTnaidunia.com

सुख-समृद्धि

वास्तु में घर को व्यवस्थित करने के लिए हर तरह के नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का सही से पालन किया जाए, तो घर में सुख एवं समृद्धि भरा माहौल बना रहता है।

सोफा सेट वास्तु टिप्स

वास्तु में घर में रखी जाने वाली चीजों को लेकर भी कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। घर को स्टाइलिश बनाने के लिए लोग कई चीजें इसमें लगाते हैं, जो वास्तु के अनुसार सही नहीं होती हैं।

वास्तु नियम

सोफा सेट रखते हुए वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आप चाहे एल शेप सोफा लाए या यू शेप, भूल से भी इनसे जुड़े वास्तु नियमों को नजरअंदाज न करें।

मेन गेट का रखें ध्यान

कई बार लोग घर में सोफा ऐसे रखते हैं कि मेन गेट से आने वालों को उसकी पीठ दिखाई देती है। वास्तु के मुताबिक ये तरीका नुकसानदायक साबित हो सकता है।

तीन हिस्सों वाला सोफा

अगर आप तीन हिस्सों वाला सोफा लाए हैं, तो उसका तीन सीट वाला हिस्सा दक्षिण दिशा में रखें। एक हिस्सा पश्चिम और एक हिस्सा उत्तर दिशा में रखें। आप चाहे तो तीसरे हिस्से को पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।

एल शेप सोफा

लिविंग रूम में एल शेप सोफा अगर रखने जा रहे हैं, तो इसका एक हिस्सा पश्चिम और दूसरा दक्षिण की तरफ हो। जो भी इस पर बैठेगा उसका मुंह या तो पूर्व की तरफ होगा या फिर उत्तर की तरफ।

व्यवस्थित हो

घर में सोफा रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह सही तरीके से व्यवस्थित किया गया हो। घर में कोई मेहमान आए, तो सोफे तक आने में उसके रास्ते में कोई रुकावट न आए।

आंखों के नीचे काले घेरों और सूजन से परेशान हैं तो ये उपाय अपनाएं