हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर खुशियों से भरा हो और उसे किसी भी चीज की कोई कमी न हो। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सभी चीजों को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी होता है।
इन सबके के लिए घर का शुद्ध रहना भी जरूरी है। अगर घर में साफ-सफाई रहे तो लक्ष्मी का प्रवेश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
घर में की गई तरह-तरह की बनावट अलग-अलग ऊर्जा उत्पन्न करती है। इन ऊर्जा का प्रभाव घर के सदस्यों और उनकी तरक्की पर पड़ता है।
ऐसे में कुछ खास चीजें जैसे चंदन और साम्ब्रानी जलाए को घर में जलाया जाए तो माहौल शुद्ध होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में हमेशा एक दीपक जलाए रखना काफी जरूरी होता है। घर में दीपक जलाने से माहौल पवित्र रहता है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
घर में पूजा करने से एक अलग तरह की ऊर्जा का संचार होता है। घर में मां भैरवी की पूजा को महत्वपूर्ण माना जाता है। मां भैरवी की पूजा से बुरी शक्तियां दूर होती है।