ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके जीवन में पैसों के तंगी की समस्या चल रही है, तो ऐसे में घर में इन मूर्तियों को रखने से पैसों के तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
कुबेर भगवान को धन और वैभव का देवता माना जाता है। इनकी मूर्ति को घर में रखने से पैसों की समस्या दूर हो सकती है।
भगवान कुबेर की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना सही माना जाता है। ऐसा करने से धन का आगमन हो सकता है।
पूजा घर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखने से धन और सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही, व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।
माना जाता है कि देवी लक्ष्मी की मूर्ति पूजास्थल के पास पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ और पवित्र माना जाता है।
इन मूर्तियों की रोजाना पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही, पैसों की तंगी दूर हो सकती है।
हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी टूटी हुई मूर्ति घर में ना रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com