बढ़ती उम्र के साथ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिसके कारण चलने-फिरने में काफी समस्याएं होने लगती है।
अगर आप उम्र के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाए रखना चाहते है, तो दिमाग में 4 बातों को रखना चाहिए। आइए उन 4 बातों को जानते है।
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए डेली डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करें। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने में योगासन मददगार होता है। इसलिए, रोजाना कम से कम 10 मिनट तक योगासन करना चाहिए।
अधिक शरीर का वजन हड्डियों पर बुरा असर डालता है। इसलिए, उम्र के हिसाब से शरीर का वजन अधिक न बढ़ने दें।
हड्डियों को कमजोर होने वाली चीजों से दूर रहें। सोडा और शराब पीने से शरीर की हड्डियां कमजोर होती है। इसलिए, इनका सेवन न करें।
इन 4 बातों को दिमाग में हमेशा रखना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ