अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन की कमी न रहें और बढ़ोतरी होती रहे, तो घर के मंदिर में 4 चीजों को रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एक छोटा सा मंदिर बनाना चाहिए। आइए जानते हैं कि मंदिर में किन 4 चीजों को रखने से धन में बढ़ोतरी होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में श्री यंत्र रखने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में श्रीफल यानी नारियल रखना भी शुभ माना जाता है। मंदिर में श्रीफल रखने से धन के रास्ते खुलते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में पवित्र गंगाजल रखना भी धन के लिए अच्छा माना जाता है। गंगाजल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे धन में बढ़ोतरी होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कुबेर यंत्र रखने से भी धन आकर्षित होता है, क्योंकि कुबेर जी को धन का देवता माना जाता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन 4 चीजों को रखने से धन बढ़ता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com