हिंदू धर्म में केले के पौधे का विशेष है,क्योंकि इस पौधे में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में केले का पेड़ है तो किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए-
वास्तु के अनुसार, केले के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही, इसे मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए।
घर के सामने या छत पर केले के पौधे को नहीं लगाना चाहिए, बल्कि इसे घर के पीछे या आंगन में लगाना शुभ माना जाता है।
केले के पेड़ के आसपास हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर यह पेड़ में सड़ने या सूखने लगे तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए।
कभी-भी केले के पौधे में जूठा पानी नहीं डालना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज होते हैं। हमेशा केले के पौधे में साफ पानी डाले
हर गुरुवार के दिन केले पेड़ की पूजा करनी चाहिए और हल्दी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार के दिन केले पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए और विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
घर में है केले का पेड़ तो इन 5 बातों का ध्यान रखें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM