वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे जुड़ी गलतियों का बुरा असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है।
घर के मुख्य द्वार पर कुछ शुभ चीजें लगाने का सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है। इतना ही नहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
मुख्य द्वार के पास वाली दीवार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि गणेश जी के आशीर्वाद से दुखों का नाश हो जाता है।
पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला मुख्य दरवाजे पर बांधें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी माला लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर में खुशियां भरने के लिए मुख्य द्वार पर लक्ष्मी और कुबेर की फोटो लगाएं। धन के देवता और देवी की कृपा से आपको धन लाभ भी हो सकता है।
मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैर लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और चारों तरफ से पैसा बरसने लगता है।
शास्त्रों में भी स्वास्तिक चिन्ह को शुभ माना गया है। यह चिन्ह घर को लोगों की बुरी नजर से बचाता है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
घर के मुख्य द्वार को लेकर वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यहां कभी भी अंधकार न रखें। प्रवेश द्वार की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।