सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व माना जाता है। वास्तु के नियमों का पालन न करना व्यक्ति को भारी पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में पौधा लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन तुलसी का पौधा पवित्र होता है इसलिए इसके पास कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे के पास अगर आप भूलकर भी कुछ चीजों को रखते है, तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है यहां तक ही फकीर बन सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पास जूते-चप्पलों को रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से परहेज करना चाहिए।
तुलसी के पवित्र पौधे से पास झाड़ू को न रखें। घर की झाड़ू को तुलसी से दूर रखें, क्योंकि तुलसी के पास इसको रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे से कूड़ेदान को दूर रखना चाहिए, क्योंकि तुलसी के पास गंदगी को अशुभ माना जाता है।
तुलसी के पास भूलकर भी कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि कांटेदार पौधों से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके कारण आर्थिक समस्या पैदा हो सकती है।