हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इस दिन यात्रा के लिए सारी दिशाएं खुल जाती है। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन रखें इन बातों का खास ध्यान-
दशहरे के दिन देवी दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है और इस दिन समय पर पूजा करें और ध्यान लगाएं। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन अपने घर और पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दिन विशेष रुप से नए कपड़े पहनने चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शांति भी बनी रहती है।
इस दिन विशेष रूप से गरीबों में दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
दशहरे के दिन बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और खुशियों का आगमन होता है।
दशहरे के दिन कारोबार में सफलता पाने के लिए शमी के पत्ते मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
दशहरे के दिन इन बातों का खास ध्यान रखें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM