किचन को घर की समृद्धि और सेहत का केंद्र माना जाता है, जहां अन्नपूर्णा माता का वास होता है। आइए जानते हैं कि किचन में कौन-सी 4 चीजें रखनी चाहिए-
वास्तु के अनुसार, किचन में कुछ चीजों के सही दिशा या सही स्थान पर रखने से परिवार की किस्मत चमक सकती है।
कहा जाता है कि किचन में तांबे का लोटा या बर्तन रखने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है।
किचन में हल्दी रखने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। यह विवाह, समृद्धि, संतान और शिक्षा में शुभ फल देने वाली मानी जाती है।
इन दोनों को एक साथ रखने या लटकाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
गाय का घी चंद्र या बृहस्पति दोनों ग्रहों को बल देता है। यह मानसिक शांति, सौभाग्य और घर में माता लक्ष्मी आगमन का सूचक माना जाता है।
नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है। किचन में इसे कांच की डिब्बी में रखने से मानसिक तनाव कम होता है और इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
किचन में ये 4 चीज रखने से हर काम सफल होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM