बेडरूम में 5 चीजें रखने से बढ़ता है वास्तु दोष


By Ram Janam Chauhan16, Mar 2025 02:30 PMnaidunia.com

अगर आप वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो आज ही बेडरूम से इन 5 चीजों को हटाएं। इन 5 चीजों को रखने से वास्तु दोष बढ़ सकता है।

टूटी हुई इलेक्ट्रॉनिक की चीजें

अगर अपने बेडरूम में टूटे हुए या खराब मोबाइल, टीवी या अन्य खराब चीजें रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष बढ़ सकता है।

खराब फर्नीचर ना रखे

बेडरूम में कभी भी टुटा हुआ फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्ति का प्रभाव बढ़ सकता है।

भगवान की मूर्तियां न रखे

बेडरूम में कभी भी भगवान की तस्वीर या मूर्तियां नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष बढ़ सकता है।

पानी से जुड़ी चीजें न रखे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में कभी पानी से जुड़ी चीजें जैसे कि फिश टैंक या पानी का बर्तन रखना अशुभ माना जाता है।

बेड के नीचे चीजें ना रखे

कभी भी बेड के नीचे जूते, कपड़े या अन्य वस्तुओं को रखने से बचें। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

बुरी शक्तियों का बढ़ता है वास

इन चीजों के अलावा अगर आप बेडरूम में डरावनी तस्वीर, कांटेदार पौधा और शीशे को गलत दिशा में लगाते हैं, तो इससे वास्तु दोष बढ़ सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोजाना हनुमान मंत्र जाप से जीवन की हर मुराद होती है पूरी